{"_id":"67bf5e7b3353a32856075488","slug":"traders-call-no-toilets-in-the-markets-where-they-exist-they-are-in-poor-condition-rewari-news-c-198-1-rew1001-215805-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारियों की पुकार... बाजारों में नहीं शौचालय, जहां हैं वहां बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारियों की पुकार... बाजारों में नहीं शौचालय, जहां हैं वहां बदहाल
विज्ञापन
हितेश कटारिया, व्यापारी
- फोटो : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाद जांच के दौरान मौजूद लोग।
रेवाड़ी। अगर कोई खरीदारी के लिए शहर के मुख्य बाजारों में चले जाए तो उसे निराशा होगी क्योंकि यहां शौचालय ही नहीं हैं। जहां हैं वहां भी देखरेख के अभाव में स्थिति खराब है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं को अधिक दिक्कत होती है। उन्हें शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
पुरानी सब्जी मंडी मार्केट से लेकर गोकल बाजार तक सिर्फ एक ही शौचालय है, उसकी भी स्थिति खराब है। यहां के व्यापारियों ने कुछ दिनों पहले ही इस शौचालय की स्थिति सुधारने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन को ज्ञापन भी दिया था, परंतु इस समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।
शहर के बीचों बीच मोती चौक, जीवली बाजार, भूरा बाजार, बजाजा बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले बाजारों में शौचालयों के न होने से परेशान तो सभी हैं, मगर कोई आवाज नहीं उठाता। गोकल बाजार और बारा हाजरी में शौचालय के नाम पर पेशाबघर बनाए गए हैं, लेकिन इनमें भी महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बाजारों में कई दुकानों पर महिलाएं काम कर रही हैं। खरीदारी करने आईं महिलाओं को चार घंटे बाजार में रहना पड़े तो परेशानी होती है। नगर परिषद का दावा है कि बाजार क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनाए गए हैं। सभी ठीक हालत में है।
विज्ञापन
-- -- -
नगर परिषद निरीक्षण करे तो शौचालय के लिए मिल सकती है जमीन :
व्यापारियों का कहना है कि प्रत्येक बाजार में शौचालय बनाए जा सकते हैं। इसके लिए नगर परिषद के पास शौचालय बनाने लायक जमीन भी है उसके बावजूद ने नगर परिषद ने आज तक इस पर ध्यान नहीं दिया है। मोती चौक, जीवली बाजार, भूरा बाजार, बजाज बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले बाजारों में शौचालय जितनी पर्याप्त जगह है। अगर नगर परिषद निरीक्षण करे तो शौचालय के लिए जगह भी आसानी से मिल जाएगी।
-- -- -- -- -- --
गोकल बाजार और बारा हजारी में शौचालय के नाम पर पेशाब घर बनाए गए हैं। पेशाब घर की स्थिति काफी बदहाल रहती है। फिर भी प्रशासन की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे व्यापारियों व ग्राहकों को काफी समस्या होती है।
-हितेश कटारिया, व्यापारी
-- -- -- -- -- --
भीड़भाड़ वाले बाजारों में शौचालय न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। असुविधाओं को लेकर कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया गया। मगर अभी तक शौचालय का समाधान नहीं हो पाया है। लंबे समय से इसकी मांग है।
-लव खरबंदा, व्यापारी
बाजार में शौचालय का होना बहुत जरूरी है। उसके बावजूद इस पर कभी भी विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। व्यापारी बार-बार प्रशासन से शौचालय बनाने को लेकर गुहार लगा चुके हैं। बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
-प्रीतम जांगिड़, व्यापारी
वर्जन:
व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही नगर परिषद की तरफ से योजना तैयार की जाएगी। बाजार में बने सभी शौचालयों की साफ- सफाई कराई जाएगी
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

हितेश कटारिया, व्यापारी- फोटो : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाद जांच के दौरान मौजूद लोग।