फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   trader eye chilly powder three lacs

खल-बिनौला व्यापारी की आंखों मिर्च पाउडर डालकर 3 लाख रुपए व स्कूटी छीनने वाला एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
trader eye chilly powder three lacs
शहर गोलचक्कर के समीप बैंक में रुपये जाम कराने जा रहे खल-बिनौला व्यापारी की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद आंखों में मिर्च पाउडर डालकर स्कूटी व तीन लाख रुपये की नकदी छीनने वाले बदमाशों में एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान पहचान डहीना निवासी विकास कुमार उर्फ कुकी के रुप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के पत्थरघटी निवासी खल बिनौला व्यापारी सौरभ गुप्ता 6 जनवरी को स्कूटी पर सवार होकर 3 लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोल चक्कर के समीप बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया। व्यापारी संभल पाता इससे पहले ही एक बदमाश उसकी स्कूटी लेेकर जाने लगा। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर किया। शोर मचाने पर मौके पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर दोनों बदमाशों वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हर संभावित स्थानों पर छापामारी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एक बदमाश को पुलिस ने किया काबू
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी डहीना निवासी विकास कुमार उर्फ कुकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के लिए लिया दो दिन का रिमांड
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को कोर्ट में पेश किया तथा अन्य आरोपियों व वारदातों के बारे में पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed