{"_id":"6898e4cfbc3d5ad5460517b1","slug":"tractor-march-will-be-taken-out-on-13th-in-protest-against-inclusion-of-agriculture-in-international-agreement-rewari-news-c-198-1-fth1001-223947-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंतरराष्ट्रीय समझौते में खेती को शामिल करने के विरोध में 13 को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंतरराष्ट्रीय समझौते में खेती को शामिल करने के विरोध में 13 को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 14आंबेडकर पार्क में बैठक करते किसान। स्रोत : यूनियन
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। भारतीय किसान यूनियन की बैठक रविवार को आंबेडकर पार्क में किसान नेता रामकिशन महलावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय समझौते में खेती को शामिल करने के विरोध में 13 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सबसे पहले पूर्व राज्यपाल एवं किसान हितैषी नेता सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी की गई। रामकिशन महलावत ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार अमेरिका के साथ कुछ महत्वपूर्ण समझौते करने जा रही है। इसमें यदि कृषि क्षेत्र को शामिल किया गया तो इससे किसानों की हालत और भी बदतर हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि भाकियू पहले ही सरकार को पत्र लिखकर यह मांग कर चुकी है कि इन अंतरराष्ट्रीय समझौतों में खेती को शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को इस मुद्दे को लेकर बावल क्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और उपमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही इस मार्च को लेकर तैयारियां की जिम्मेदारी भी तय की गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने सत्यपाल मलिक को याद करते हुए कहा कि वे किसानों और पहलवानों की आवाज उठाने वाले नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहकर पार्टी की सेवा की। उनके निधन के बाद उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया गया जो निंदनीय है।
बैठक में सूरत सिंह, भजनलाल खटाना, नवीन सोहलोत, भरत सिंह नंबरदार, महेन्द्र ककरावत, अतर सिंह, युद्धबीर सिंह मौजूद रहे।