फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Torrent players will be ready in the game nursery

खेल नर्सरी में तैयार होंगे प्रतिभावान खिलाड़ी

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Torrent players will be ready in the game nursery
ट्रायल का शुभारंभ करते प्रतिभागी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से राज्य में जिलास्तर पर विभागीय प्रशिक्षकों के खेल केंद्रों पर खेल नर्सरी चलाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को हुए ट्रायल में 180 लड़के व 120 लड़कियों ने ट्रायल दिया। नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमास 08 से 14 आयुवर्ग को 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये आहार-छात्रवृति के लिए दिया जाएगा। विभिन्न खेलों में नर्सरियों के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिया गया, जिसमें खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता की गई।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मदनपाल सिंह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रदेश में खेल नर्सरियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जिले के विभिन्न स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए 13 से 15 दिसंबर तक ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। साथ ही उन्हें खेलों के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
आज इनके होंगे ट्रायल
खेल का नाम लड़के/लड़कियां ट्रायल का स्थान ट्रायल की तिथि / समय
जूडो लड़के/ लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
फुटबाल लड़के/ लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
वुशु लड़के/ लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
हैंडबाल लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
जिम्नास्टिक लड़के/ लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
टेबल टेनिस लड़के/ लड़कियां राव तुलाराम स्टेडियम 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
हॉकी लड़के ग्रामीण खेल परिसर, कंवाली 15.12.2021 / प्रात: 09:00 बजे
---------------------------------------------------------------------
अपने दस्तावेजों के साथ मैदान पर पहुंचे खिलाड़ी
नर्सरियों के लिए ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो फोटो, स्कूल प्राचार्य से फोटो लगा हुआ सत्यापित आयु प्रमाणपत्र अनिवार्य है। खिलाड़ियों को निर्धारित दिन के अनुसार के सुबह नौ बजे ट्रायल के लिए मैदान पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed