{"_id":"68111413ac4f0d01db0d359f","slug":"took-educational-tour-of-rakhigarhi-and-gurukul-got-information-about-history-rewari-news-c-198-1-rew1001-218698-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राखीगढ़ी और गुरुकुल का शैक्षणिक भ्रमण कर ली इतिहास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राखीगढ़ी और गुरुकुल का शैक्षणिक भ्रमण कर ली इतिहास की जानकारी
विज्ञापन
फोटो : 5ग्रामीण महिला सरकारी रीजनल सेंटर के विद्यार्थी राखीगढ़ी का भ्रमण करते हुए। स्रोत :
कोसली। ग्रामीण महिला सरकारी रीजनल सेंटर के इतिहास विभाग और इतिहास सोसाइटी हेरिटेज की तरफ से हिसार स्थित पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी और झज्जर में स्थित पुरातात्विक स्रोतों के भंडार गुरुकुल के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने इस भ्रमण का उद्देश्य बताया कि इतिहास विषय को रूचि कर बनाने के साथ छात्राओं में अपनी विरासत, संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करने के साथ-साथ उसको आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजकर रखना और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करना था |
राखीगढ़ी में छात्राओं को विश्व की प्राचीनतम नगरी सभ्यताओं में से एक के अवशेषों को देखने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया। गुरुकुल झज्जर में छात्राओं ने खुदाई में प्राप्त प्राचीन सिक्के, मिट्टी के बर्तन, स्मारक और ताम्र पत्र आदि का अवलोकन किया, जिससे उन्हें भारत की ऐतिहासिक धरोहर के बारे में गहरी जानकारी मिली।
इस अवसर पर प्रो. बलबीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं और उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। सभी छात्राएं इस भ्रमण से अत्यंत प्रसन्न दिखी और उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इतिहास सोसाइटी हेरिटेज की अध्यक्ष छात्रा रेखा, मुस्कान, रितिका, अंशिका, गुलशन, मनीषा, अंजलि छात्राओं ने नेतृत्व करते हुए तथा अनुशासन, जिज्ञासा से अपने रीजनल सेंटर के इतिहास विभाग की प्रतिष्ठा को स्थापित किया और इनके साथ गए रीजनल सेंटर के स्टाफ सदस्य डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि यादव, सविता यादव, आनंद प्रकाश, बीरेन्द्र ने भी शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।