{"_id":"64a46e47a31426cb2c0c25a4","slug":"tomato-turned-ruddy-red-ginger-also-raised-eyes-rewari-news-c-198-1-rew1003-1886-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टमाटर हुआ सुर्ख 'लाल', अदरक ने भी तरेरीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टमाटर हुआ सुर्ख 'लाल', अदरक ने भी तरेरीं आंखें
Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में टमाटर के दाम काफी महंगे हो गए हैं। गत 10 दिनों में टमाटर 140 से 150 रुपये प्रतिकिलो के ऊपर पहुंच गया है। वहीं अदरक के दाम भी 300 रुपये पहुंच गए हैं। बढ़ते दामों से आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ा है। केवल टमाटर ही नहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते महिलाओं को घर चलाने में मुश्किल आ रही है। अभी कुछ दिन और टमाटर के दामों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
जानकारों की मानें तो हर साल बरसाती सीजन के दौरान टमाटरों के भाव बढ़ते हैं। इस बार अप्रैल के दौरान किसानों को टमाटर का अच्छा भाव नहीं मिला। किसानों ने एक रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से टमाटर बेचे तथा कुछ ने भाव न मिलने के कारण खेतों में लगी टमाटर की फसल ही नष्ट कर दी। इसके कारण टमाटर की किल्लत हो गई है। इसकी वजह से दाम में उछाल आ गया।
रेवाड़ी सब्जी मंडी में सब्जियों की कीमत
सब्जी 10 दिन पहले अब के भाव
टमाटर 60-80 140-150
आलू 15-20 20-25
करेला 30-40 45-50
भिंडी 30-40 50-60
घीया 20-30 50-60
कद्दू 15-20 20-30
खीरा 30-40 55-60
अदरक 180-190 260-280
प्याज 15-25 25-30
कोल्ड स्टोरेज का अभाव
बरसाती सीजन के दौरान अक्सर सब्जियां खराब हो जाती हैं। इसके कारण दामों में इजाफा होता है। इस बार कई राज्यों में टमाटर की फसल बीमारियों के शिकार हुई।इसके कारण काफी मात्रा में टमाटर की फसल खराब हो गई। दो महीने पहले जब टमाटर की सब्जियों की खूब पैदावार थी, उस दौरान किसानों के पास भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधा नहीं थी, ऐसे में टमाटर खराब हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कोट
इस बार बारिश से काफी सब्जियां खराब हुई हैं। स्थानी स्तर पर ज्यादा खराब होने से इस समय टमाटर मार्केट में आ ही नहीं रहे। अधिकतर आपूर्ति महाराष्ट्र के नासिक से हो रही है। कम आपूर्ति और किराया लगने के चलते दाम बढ़े हुए हैं।
-संजय, सब्जी विक्रेता, नाईवाली मंडी