फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tokan, number, money, crishes, public, canra bank

टोकन नंबर मिलने के बाद भी नहीं मिल रहे रुपये, लोग परेशान

Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
tokan, number, money, crishes, public, canra bank
प्रदर्शन करते लोग
खंड खोल क्षेत्र के गांव बुड़ौली स्थित केनरा बैंक की शाखा में बैंक कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। लाइन लगा खड़े 1000 व 500 रुपये के जमा करवाने व बदलवाने वाले उपभोक्ताओं को कहना है कि बैंक कर्मचारी अपने जान-पहचान वालों को बिना टोकन पैसे दे रहे हैं। जिन लोगों के टोकन कटे हैं वे शाम तक लाइन में खड़े रहते हैं। इसी तरह पिछले तीन दिनों से एक व्यक्ति टोकन तो कटवा रहा है, लेकिन उसे पैसे नहीं मिल रहे हैं उसके लड़के की शादी 23 नवंबर की है। बैंक कर्मचारियों के इस व्यवहार को लेकर लाइन में खड़े लोगों ने नाराजगी जताकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---------
सीन-1: 23 को बेटे की शादी, चार दिन से नहीं मिला पैसा
बुड़ौली निवासी रामनिवास ने बताया कि उसके बेटे की शादी 23 नवंबर की है। 13 नवंबर से केनरा बैंक के चक्कर काट रहा है। एक भी रुपये आज तक उन्हें नहीं मिला है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने और काला धन रखने वालों के लिए नोट बंद किए हैं। आम जनता परेशान नहीं है लेकिन परेशान बैंक कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------------
सीन-2: तीन दिन से लाइन में खड़ा 90 साल का वृद्ध
रण सिंह की उम्र 90 वर्ष है वह भी तीन दिन से लाइन में खड़ा है। वह बीमार है, बैंक वाले टोकन का नंबर देते हैं और लाइन में खड़ा रहने को कहते हैं। रण सिंह कहते हैं कि इतनी उम्र में बीमारी की हालत में वह कैसे लाइन में खड़ा हो सकते हैं। वह भी बैंक कर्मी तीन दिन से उसे सिर्फ लाइन में ही खड़ा रखते हैं। पूरा दिन बैंक के बाहर बीत रहा है। शाम वे खाली हाथ ही घर लौटते हैं। उसने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत को ऊंचाइयों तक ले जाने की है। लेकिन कर्मचारी उसकी कमजोरी का फायदा उठा रहे हैं। इन पर लगाम कसी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सीन-3: जान पहचान वालों को जल्दी मिलता है कैश
रामचंद्र औलांत ने बताया कि बैंक कर्मचारी एक तो कैश बहुत देर से लाते हैं। इस कारण आम जनता बहुत परेशान है, वहीं अपनी जान-पहचान वालों के काम बैंक में जल्दी हो रहे हैं, वो बिना टोकन के। उन्होंने बताया कि काला धन को समाप्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1000 व 500 रुपये के नोट बंद किए हैं। उनका यह फैसला बहुत सराहनीय कदम है। अगर काला धन बैंक में जमा होता है तो सरकार को इससे बहुत लाभ मिलेगा और टैक्स चोरी करने वालों को सबक मिलेगा।

--------------
क्या कहना है बैंक मैनेजर का
केनरा बैंक शाखा बुड़ौली के प्रबंधक आकाशदीप का कहना है कि बैंक में लोगों के काम तसल्लीपूर्वक किए जा रहे हैं। टोकन नंबर देकर बुलाया जाता है। अगर किसी का उस दिन नंबर नहीं पड़ता है और दूसरे दिन सबसे पहले उन्हीं लोगों को बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2.30 बजे 5 लाख रुपये कैश आया है। शाम तक जिनके भी टोकन नंबर दिए हैं उनको भुगतान कर दिया जाएगा।   - आकाशदीप, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, बुड़ौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed