फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today two trains will run on the diverted route, tomorrow two trains will be canceled

Rewari News: आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी दो ट्रेनें, कल दो ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sat, 28 Sep 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Today two trains will run on the diverted route, tomorrow two trains will be canceled
फोटो : 07रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय खड़ी एक ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें शनिवार को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जबकि रविवार को 2 ट्रेनें (अप-डाउन) रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा-धानक्या-बोबास रेलखंड के बीच ऑटोमेटिंक ब्लॉक सिग्निलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते चार ट्रेनों के मार्ग प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित किए गए हैं। इनमें गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली ट्रेन 28 सितंबर को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 सितंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को चार ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 09630 फुलेरा-जयपुर ट्रेन, गाड़ी संख्या 09629 जयपुर-फुलेरा ट्रेन, गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी ट्रेन और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन शामिल है।

ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द
कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 29 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खातीपुरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016 अजमेर-नई दिल्ली ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह खातीपुरा तक संचालित होगी और खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed