फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last date to submit applications for Ideathon Haryana.

Rewari News: आइडियाथॉन हरियाणा के लिए आवेदन जमा कराने की आज अंतिम तिथि

Sat, 04 Nov 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Today is the last date to submit applications for Ideathon Haryana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित किए जा रहे आइडियाथॉन हरियाणा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदनपत्र जमा करने अंतिम तिथि 5 नवंबर है।
आइडियाथॉन हरियाणा प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक पोर्टल ideathonharyana.in पर रजिस्ट्रेशन व आवेदन सब्मिट करने की प्रक्रिया 5 नवंबर तक जारी रहेगी। इसमें आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले, डिप्लोमा पास कर चुके युवा भागीदारी कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता प्रदेश के 22 जिलों के आईटीआई तथा पॉलीटेक्निक संस्थानों के युवाओं के लिए शुरू की गई है। पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी अपने जिले के अनुसार जोन का चयन कर सकता है। जोनों में से प्रत्येक में तीन विजेताओं सहित कुल 21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमश: 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है।


क्या है आइडियाथॉन हरियाणा

आइडियाथॉन हरियाणा, हरियाणा कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित एक उद्यमशीलता कार्यक्रम है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की आम जनता के साथ-साथ आईटीआई, एचएसडीएम प्रशिक्षण केंद्र, पॉलिटेक्निक और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देना और प्रज्वलित करना है। यह प्राइमर टेक कार्यक्रम हरियाणा के सात जोन में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और भिवानी शामिल हैं। यह कार्यक्रम इच्छुक उद्यमियों, क्षेत्रीय विशेषज्ञों और सलाहकारों को विचार, सहयोग, प्रेरणा और समस्याओं को हल करने के लिए एक साथ लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed