फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tiranga Yatra will be taken out in Kosli on 14th

कोसली में 14 को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be taken out in Kosli on 14th
कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा की जिम्मदारी सौंपते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 14 अगस्त को कोसली विधानसभा में होने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठ आयोजित की गई। शनिवार को नाहड़ रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में हुई इस बैठक में क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

जिसमें तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर प्रभार भी सौंपे गए। कोसली विधानसभा के यात्रा संयोजक कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अहीरवाल वीर सेनानियों की भूमि है। विशेषकर कोसली विधानसभा क्षेत्र का कोई ही ऐसा गांव होगा, जिसका जवान सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा न कर रहा हो। इसलिए कोसली विधानसभा क्षेत्र में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में भारी संख्या में ट्रैक्टर एवं तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का काफिला क्षेत्र में यात्रा निकालेगा। जिससे इस क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा।
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी में की थी पहली रैली
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिन्होंने सैनिकों व शहीदों को उचित मान-सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम उम्मीदवार बनने की घोषणा होने के साथ ही पहली बार रेवाड़ी में पूर्व सैनिक रैली आयोजित की थी। प्रधानमंत्री ने सैनिकों की वन रैंक-वन पेंशन संबंधी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर नमन भी किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक वीर कुमार यादव ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना ही मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर कोसली विधानसभा क्षेत्र में इस यात्रा को लेकर उत्साह और जोश अभी से ही दिखाई दे रहा है। बैठक में यात्रा संबंधी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रभार भी सौंपे गए। इस मौके पर सरोज यादव, रामदत्त भारद्वाज, अमित यादव, सुनील ग्रोवर, सिंहराम, सुभाष यादव, बलजीत यादव, रेनू बाला, शारदा यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed