फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thunderstorm, drizzle expected on 20th, farmers increased the speed of mustard harvesting

Rewari News: 20 को आंधी, बूंदाबांदी के आसार, किसानों ने बढ़ाई सरसाें कटाई की रफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm, drizzle expected on 20th, farmers increased the speed of mustard harvesting
रेवाड़ी। मौसम ने फिर से करवट ली है। वीरवार शाम हुई बूंदाबंदी ने किसानों को अपनी सरसों की फसल में नुकसान को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 20 मार्च की शाम को आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की आशंका जताई है और किसानों को सचेत किया है। उधर बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक भी बढ़ी है और तामपान में गिरावट आ गई है। दो दिन में न्यूनतम और अधिकत तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण किसानों की खेत में कटी हुई सरसों फसल भीग गई है हालांकि नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह शुक्रवार को मौसम रहा उसने किसानों को अपनी सरसों की फसल को लेकर चिंता है। उधर मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है। वहीं 19 और 20 मार्च तक गरज और चमक के साथ बादल छाने और कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा चलने और वर्षा की स्थिति में खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल बिछने से दाने जमीन पर बिखरने से नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाने और हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरवट दर्ज की गई। वीरवार को न्यूनतम 18.0 जबकि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान इस मौसम का सर्वाधिक 34.4 और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सरसों की कटाई में आई तेजी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए फसल कटाई में तेजी आने लगी। गांवों में फसल कटाई के लिए श्रमिक नहीं मिलने से किसान अधिक से अधिक समय कटाई में जुटे हुए हैं। इसी प्रकार मंडी में जगह जगह सरसों की ढेरियां लगी हुई हैं। किसानों का मानना है कि अनाज की बिक्री होती है तो नुकसान से बचाव होगा। किसान अपनी फसल काटकर उसे सुरक्षित रखने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शनिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवा और आंधी आने की संभावना भी बनी है। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका भी है। किसान अपनी कटी हुई सरसों की फसल को पहले ही सुरिक्षत जगह बचाव के लिए रख लें ताकि नुकसान न हो।
- डॉ. चंद्रमोहन,पर्यावरण विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed