{"_id":"6845da4b953d28d760072337","slug":"three-youths-died-and-eight-were-injured-in-four-accidents-rewari-news-c-17-roh1004-668712-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार हादसों में तीन युवकों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार हादसों में तीन युवकों की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
चार सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। आठ अन्य घालय हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बहालगढ़, सदर गोहाना, कुंडली व बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
नेशनल हाईवे-334बी पर गांव गढ़मिरकपुर के पास कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। रेवाड़ी के गांव बोडिया कमालपुर निवासी राजकुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा साहिल गांव के मेनपाल, सन्नी व शिवम तथा गांव चांदावास के हितेश के साथ शनिवार को कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था।
उनके बड़े बेटे निशांत ने साहिल को फोन किया तो पुलिस ने कॉल रिसीव की। उन्होंने बताया कि कार सवार युवक गढ़मिरकपुर के पास हादसे का शिकार हो गए हैं। इनमें साहिल की मौत हो गई। चार अन्य को गंभीर हालत में पहले नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस पर उन्होंने सन्नी के पास कॉल किया। घायल सन्नी को परिजन रेवाड़ी लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि कार को मेनपाल लापरवाही से चला रहा था। समझाने के बाद भी वह नहीं माना और कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर मेनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मी की गई जान
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव मवीकलां निवासी संजय ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई संजीव कुंडली की कंपनी में काम करते थे। वह रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर आ रहे थे। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने भाई को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -- --
ननिहाल से लौट रहे युवक की कार सवार ने छीनी जिंदगी
गांव ककाना के पास शनिवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ननिहाल से अपने गांव लौट रहा था। गांव खानपुर कलां निवासी संजय ने बताया कि उनकी बुआ का बेटा रोहतक के गांव धामड़ का रहने वाला देवेंद्र उनके घर आया था। शनिवार देर शाम दोनों अपनी-अपनी बाइक पर धामड़ जा रहे थे। देवेंद्र उनसे आगे चल रहा था। जब वह गांव ककाना के पास पहुंचे तो पीछे से आई काले रंग की कार ने देवेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार की टक्कर से परिवार के चार सदस्य घायल
गांव रूखी के पास की टक्कर से दूसरी कार सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पंजाब के लुधियाना स्थित लेबर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में आए थे। दर्शन करने के बाद वह शनिवार शाम को गुरुग्राम से घर लौट रहे थे। कार को उनके दोस्त कर्ण तलवार चला रहे थे। जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे गांव रूखी के पास जम्मू-कटरा हाईवे से नीचे उतर रहे थे तो कार चालक विपरीत दिशा से लापरवाही से चलाते हुए आया और उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके साथ ही कार सवार उनकी मां बंती देवी, पत्नी नेहा रानी, बेटी श्रेया को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।