{"_id":"67ba187dc5e1136b560dd6dc","slug":"three-schools-of-rewari-section-first-in-beautification-award-scheme-rewari-news-c-198-1-rew1001-215618-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुंदरीकरण पुरस्कार योजना में रेवाड़ी खंड के तीन स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुंदरीकरण पुरस्कार योजना में रेवाड़ी खंड के तीन स्कूल प्रथम
Sun, 23 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदरामपुर बास का दृश्य। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार योजना के तहत रेवाड़ी खंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें मॉडल संस्कृति विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदरामपुर बास, राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदावास प्रथम स्थान मिला है।
खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यालय को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने का मौका मिलेगा। इन सभी विद्यालयों में अधिकारियों की टीम की ओर से निरीक्षण किया गया था। उसके बाद परिणाम घोषित किए गए हैं। खंड स्तर पर प्रथम रहे विद्यालयों को 50 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। अब ये विजेता रहे विद्यालय जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। वहां विजेता रहने वाले विद्यालयों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदरामपुर बास के हेडमास्टर अजय कुमार ने बताया कि सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इमारत, प्रांगण व शौचालयों को साफ-सुथरा रखने का विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। इसमें विद्यालय के सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों का सहयोग भी लिया जाता है। इसके साथ ही विद्यालयों को स्वच्छता और सुंदरीकरण की ओर अग्रसर किया जाता रहा है, ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
क्या है स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना :
राज्य सरकार की ओर से स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के तहत इमारत, प्रांगण व शौचालयों को साफ-सुथरा रखने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों को स्वच्छता और सुंदरीकरण की ओर अग्रसर करना है ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड, जिला तथा राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाता है।