फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three minor girls found at the railway station

Rewari News: रेलवे स्टेशन पर मिलीं तीन नाबालिग बालिकाएं

Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three minor girls found at the railway station
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार रात चेकिंग के दौरान 12-13 वर्ष की तीन नाबालिग बालिकाएं लावारिस हालत में घूमती मिलीं। शक होने पर जीआरपी ने बालिकाओं से पूछताछ की। तीनों 12 से 13 साल की हैं।
विज्ञापन

बालिकाओं ने पहले जानकारी नहीं दी लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वे वह उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज की रहने वाली हैं। तीनों कक्षा आठ की छात्राएं हैं। इनमें से दो सगी बहनें हैं, जिनकी मां का देहांत हो चुका है और पिता के बारे में उन्होंने बताया कि वे शराब पीते हैं।
विज्ञापन

तीसरी बालिका ने बताया कि उसके साथ घर में अच्छा व्यवहार नहीं होता था। पूछताछ में पता चला कि 14 फरवरी की सुबह तीनों स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन स्कूल न जाकर घर छोड़कर निकल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर की परिस्थितियों से परेशान होकर वे स्वयं काम कर गुजारा करने के इरादे से निकली थीं। जीआरपी के संपर्क करने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चियों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही।
पुलिस की तरफ से सूचना महाराजगंज पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर एसआई चंद्र प्रकाश झा अपनी टीम के साथ थाना रेवाड़ी पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।
जीआरपी हेड कांस्टेबल पूनम ने बताया कि वह रविवार रात के समय चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान तीन लड़कियां एक साथ मिलीं। आसपास देखा तो इनके साथ कोई नहीं था। शक होने पर पूछताछ की तो तीनों ने अपनी परेशानियां बताईं। उसके बाद तीनों को आवश्यक कानूनी मदद दी गई।
--

अपने बच्चों को समय दें
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह घटना अभिभावकों के लिए भी एक संदेश है कि वे अपने बच्चों को समय दें। उनकी भावनाओं को समझें और पारिवारिक संवाद बनाए रखें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


वर्जन
तीनों बच्चियां सकुशल मिली थीं। महाराजगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैं। तीनों को महाराजगंज पुलिस को सौंप दिया गया है।-राजेश, जीआरपी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed