{"_id":"608ee4b38ebc3ebd004997bb","slug":"three-killed-and-one-injured-in-different-accidents-rewari-news-rtk606944047","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, एक अन्य घायल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के नंदरामपुर रोड पर शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे राजस्थान के अलवर जिले के थड़ा निवासी दिनेश (33) व उसके दोस्त को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में रेवाड़ी के अलवालपुर निवासी प्रमोद अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव मस्तापुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 43 वर्षीय उसकी मां रोशनी की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इधर, दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित चांदुवास गांव के समीप फ्लाईओवर पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की रात को राजस्थान के गांव गुजरो की ढाणी निवासी करीब राकेश (31) चांदुवास गांव के समीप फ्लाईओवर को पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।