फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three including brother and sister returning after visiting Khatu Shyam died in an accident

Rewari News: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे भाई-बहन समेत तीन की हादसे में मौत

Tue, 21 May 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three including brother and sister returning after visiting Khatu Shyam died in an accident
रेवाड़ी। निखरी कट के पास क्षतिग्रस्त हुई पल्सर बाइक। स्रोत: वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम के दर्शन कर बाइक से लौट रहे भाई-बहन और एक रिश्तेदार महिला की सोमवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर निखरी कट के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा (36), नीरज की बहन सुमनलता (19) और रिश्तेदार दक्षिणी दिल्ली निवासी गीता (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों शनिवार को बाइक पर सवार होकर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। तीनों सोमवार की सुबह फरीदाबाद लौट रहे थे। सोमवार को तड़के 6 बजे जैसे ही तीनों निखरी कट के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तीनों को हाईवे पर खून से लथपथ पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जेब में मिले आधार और पैन कार्ड से हुई पहचान

हादसे के बाद पुलिस ने जब जांच की तो बाइक चालक की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर नीरज शर्मा लिखा हुआ था। एक महिला के पास से पैन कार्ड मिला जिसपर सुमनलता लिखा हुआ था। आधार कार्ड में लिखे पते से नीरज की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने हादसे की सूचना नीरज के परिवार को दी। सूचना मिलने के बाद फरीदाबाद से नीरज के परिजन सीधे रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचे। तीनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
हादसा किस वाहन से हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।-विनोद त्यागी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed