फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three cases of dengue and one case of malaria were found

Rewari News: डेंगू के तीन और मलेरिया का एक केस मिला

Wed, 03 Sep 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three cases of dengue and one case of malaria were found
रेवाड़ी। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में डेंगू के तीन और मलेरिया का एक केस सामने आया है। इसके साथ ही अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 124 हो गई है। मलेरिया मरीजों की संख्या 11 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया दोनों ही बीमारियों में तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। मलेरिया में भी बार-बार बुखार और कमजोरी मरीज को कमजोर बना देती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि घरों और आस-पास कहीं भी पानी जमा न होने दें। यदि टंकी, गमले या कूलर में पानी जमा हो तो उसे सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर खाली करके साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीमें लगातार शहर और गांवों में जाकर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर रही हैं, साथ ही लोगों को साफ-सफाई और रोकथाम के उपायों के बारे में भी जागरूक कर रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू व मलेरिया की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, उल्टी, शरीर दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।


वर्जन:
लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए स्वयं इलाज करने की बजाय डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें। समय पर सतर्कता और सावधानी बरतकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।- डॉ. अमित यादव, सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed