फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three camels freed, two accused arrested

तीन ऊंट मुक्त कराए, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three camels freed, two accused arrested
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर निर्माणाधीन पुल के निकट से रामपुरा थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से तीन ऊंट मुक्त कराए हैं। पुलिस ने पिकअप में सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों की पहचान में जिला नूंह के गांव राजुपर निवासी सनवीर व यूपी के जिला मेरठ के गांव खुशाल नगर निवासी अजमल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि शनिवार की रात गोरक्षा दल के सदस्य सन्नी शर्मा, कर्मपाल, संदीप ने सूचना दी कि एक पिकअप गाड़ी में ऊंट भरे हुए हैं। पिकअप गाड़ी डहीना से रेवाड़ी की तरफ आ रही है। पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे नाका लगाया जो कुछ देर बाद ही एक पिकअप गाड़ी युपी नंबर की आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक अपनी पिकअप गाड़ी को वापस मोड़ने लगा। पुलिस ने गाड़ी के चालक को काबू करके चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम सनवीर निवासी राजपुर जिला मेवात बताया तथा उसके साथ गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजमल निवासी खुशाल नगर जिला मेरठ यूपी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed