{"_id":"686031d032dded86ea018312","slug":"three-arrested-for-buying-stolen-goods-rewari-news-c-198-1-rew1001-221786-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी का सामान खरीदने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी का सामान खरीदने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Sat, 28 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव मंढोरा निवासी युनूस, मोनिश और शानू को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी संजीत ने एफआईआर में बताया था कि गांव में उसके कृषि फार्म के चारों तरफ रेडिमेड चहारदीवारी बनी है। कृषि फार्म में एक कमरा है। जब वह 26 जून की सुबह फार्म पर गए तो कमरे का ताला टूटा मिला। चोर एसी, गैस सिलिंडर, 12 फव्वारा नोजल और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
संजीत ने आरोप लगाया कि चोरी की वारदात को गांव के आकाश, मन्नू व उनके अन्य साथियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके दो आरोपी गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी आकाश व मन्नू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने सामान कबाड़ी का काम करने वाले युनूस और उसके भाई मोनिश व शानू को बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।