{"_id":"672e4dadd7f93e1bcf083edd","slug":"three-accused-of-looting-from-employee-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-211404-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कर्मचारी से लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कर्मचारी से लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंपनी कर्मचारी से लूटपाट करने के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव जोनायचा खुर्द निवासी विनय कुमार, राजस्थान के खैरथल के गांव टोडरपुर की ढ़ाणी निवासी योगेश व हेमंत के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 1 बाइक व 2 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव नहार खेड़ा निवासी योगेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 1 अक्तूबर की रात वह ड्यूटी के बाद बाइक से गांव जा रहा था। रात 12 बजे प्राणपुरा-पावटी बांध के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और चाकू के बल पर मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने पासवर्ड पूछकर फोन-पे से 3380 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किया और जेब से नकदी निकाल ली। तीनों बदमाश उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। बावल पुलिस ने तीनों आरोपी विनय कुमार, योगेश व हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने 28 सितंबर की रात पावटी बांध के पास एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल व नकदी लूटने की वारदात का अंजाम देनना कबूल किया।