फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in land fraud case.

Rewari News: जमीन की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in land fraud case.
बावल। पुलिस ने गांव नैहचाना की जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने और बेचने के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की प्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गांव राजनौता, भीमजी की ढाणी निवासी महिपाल, गांव पलवली निवासी बबीता और गांव कटरिया निवासी राजकुमार उर्फ राजू शामिल हैं। मुख्य आरोपी महिपाल को पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


29 अप्रैल को गांव नैहचाना निवासी आशा ने शिकायत दी थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि महिपाल, सूरज, रोहतास कुमार और दो अज्ञात महिलाओं ने साजिश रचकर उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन के स्थान पर दूसरी महिलाओं को खड़ा कर अचल संपत्ति का धोखाधड़ी से हस्तांतरण कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed