{"_id":"6a25b6a0c6a6db57b40b138a","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-cash-from-two-petrol-pumps-rewari-news-c-198-1-rew1001-239795-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो पेट्रोल पंपों से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो पेट्रोल पंपों से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने मार्च में गांव टहना दीपालपुर के पास दो पेट्रोल पंप से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव आफताबगढ़ निवासी कुलदीप, अनिल और गांव पांजू हाल आबाद नरवाना की शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजीव है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
11 मार्च को गांव घासेड़ा निवासी हरीश ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव टहना दीपालपुर के पास कोमल पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। सुबह लगभग साढ़े 4 बजे चोर उनके पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर करीब 28,900 रुपये चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन
उनके पड़ोस में एक दूसरा पेट्रोल पंप देव फिलिंग स्टेशन के नाम से है। उसके मैनेजर भूपेंद्र ने उसे बताया कि सुबह समय चोर उनके भी पेट्रोल पंप के ऑफिस का लॉक तोड़कर के करीब 13,950 रुपये चोरी करके ले गए।