फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested for snatching cash from bangle seller

Rewari News: चूड़ी विक्रेता से नकदी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching cash from bangle seller
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना खोल पुलिस ने चूड़ी विक्रेता से नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मंदोला निवासी योगेश, गांव लुहाना निवासी रिंकू व व संजीव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी हुई नकदी में से 300 रुपये व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मूल रूप से यूपी हाल किरायेदार गांव पाड़ला निवासी विकेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह चूड़ी बेचने काम करता है। गत 9 फरवरी को वह गांव नान्धा में चूड़ियां बेचकर वापस अपने गांव पाड़ला जा रहा था। जब वह नान्धा गांव से बाहर निकला तो सड़क पर एक बाइक पर तीन युवक आए और उसके 1100 रुपये छीनकर अपनी बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त तीनों आरोपी योगेश, रिंकू व संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed