फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thousands of quintals of wheat kept in the markets got wet due to rain

Rewari News: बारिश से मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of wheat kept in the markets got wet due to rain
रेवाड़ी। शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश से किसानों की मेहनत पानी में मिल गई है। जिले की तीनों मंडियों रेवाड़ी, कोसली व बावल में हजारों क्विंटल गेहूं व सरसों भीग गई। वहीं, कई गांवों में खेतों में काट कर रखी फसल भी भीग गई है। बारिश और तेज अंधड़ के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी में सामान्य स्थिति थी और गेहूं व सरसों की खरीद जारी रही। लेकिन शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटाएं छा गईं। उसके बाद तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होते ही आढ़तियों और किसानों ने अपनी फसल को तिरपाल ढककर उसे बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे, क्योंकि मंडी में काफी मात्रा में गेहूं पड़ा है। बारिश के कारण मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं व सरसों भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed