फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Third accused who cheated female policeman arrested

महिला पुलिसकर्मी से ठगी करने वाला तीसरा आरोपी काबू

Fri, 25 Feb 2022 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Third accused who cheated female policeman arrested
शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर एक महिला पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जिला रोहतक के गांव लाखन माजरा निवासी सुनील उर्फ अनिल है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2021 को महिला पुलिसकर्मी कविता अपनी सैलरी निकालने के लिए धारूहेड़ा चुंगी स्थित एटीएम बूथ पर आई थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मी की बच्ची रोने लगी थी। वहां मौजूद युवक ने मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया था और खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए थे। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने ठगी में शामिल दो आरोपी जयपाल व रमन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीसरे आरोपी लाखन माजरा निवासी सुनील उर्फ अनिल का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed