{"_id":"63516e9abb34c46a185a0da7","slug":"thieves-ran-away-after-stealing-rs-2-lakh-from-scooty-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपये चोरी कर भागे चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपये चोरी कर भागे चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद
Thu, 20 Oct 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:22 PM IST
सार
पीड़ित बैंक से पैसे निकालकर बाजार में सब्जी लेने गया था। बैंक से ही पीछे चोर लगे हुए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी शहर के मोती चौक पर एक चोर ने स्कूटी की डिक्की से 2 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुरेंद्र सिंह बुधवार की शाम पीएनबी की शाखा से 2 लाख रुपये निकलाने के बाद कपड़े के थैले में डालकर स्कूटी की डिक्की में रख दिए।
विज्ञापन
इसके बाद वह शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले मोती चौक पर आ गए। यहां वह स्कूटी को खड़ी कर एक रेहड़ी पर सब्जी खरीदने लग गए। सब्जी खरीदने के बाद वापस स्कूटी की तरफ मुड़े तो डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा पैसों से भरा थैला गायब था। सुरेंद्र ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोती चौक पर जांच शुरू की। जांच में घटना स्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें पैसे से भरा थैला हाथ में लिए एक युवक भागता नजर आया। इस दौरान जांच में पता चला कि सुरेंद्र की स्कूटी के पास एक बाइक व स्कूटी पर सवार 4 युवक पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, लंबे संघर्ष के बाद मिले AIIMS का करेंगे शिलान्यास समेत हरियाणा की खबरें
चोरों ने वारदात महज कुछ सेकेंड के अंदर ही अंजाम दी। दोनों ही वाहनों पर लगी नंबर प्लेट पर आरोपियों ने कागज की पट्टी लगाई हुई थी। हालांकि चोरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इसी आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
बैंक से पीछा कर रहे थे चोर
वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस पीएनबी की शाखा तक पहुंची। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वही दोनों वाहन और चारों युवक बैंक के बाहर भी खड़े नजर आए। इससे साफ हो गया कि चोर बैंक से ही सुरेंद्र का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय कुमार, थाना प्रभारी, शहर रेवाड़ी