फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves burglarized jewelery worth lakhs of rupees in two closed houses

दो बंद मकानों में चोरों ने सेंध लगा लाखों रुपये के जेवरात चोरी किए

Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves burglarized jewelery worth lakhs of rupees in two closed houses
रेवाड़ी। लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू के बावजूद रात के समय सूने मकानों में सेंधमारी की वारदात थम नहीं रही हैं। शहर के मोहल्ला न्यू आदर्श नगर स्थित दो बंद मकानों में चोरों ने सेंध लगा लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। रविवार की रात को एक अन्य घर में भी चोरी की वारदात हुई थी। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला सीकर के गांव रेला निवासी वीर सिंह ने कहा है कि वह परिवार के साथ न्यू आदर्श नगर में किराए के मकान में रहते हैं। 25 अप्रैल को उसकी पत्नी कोमल कोरोना से संक्रमित हो गई थी। तबीयत खराब होने पर वह परिवार के साथ राजस्थान स्थित अपने गांव चले गए थे तथा यहां मकान पर ताला लगा हुआ था। 25 मई की शाम को मकान मालिक ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। वह बुधवार को मकान पर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। वीर सिंह के अनुसार चोर घर से सोने की रखड़ी, सोने के एक जोड़ी झुमके, सोने की एक अंगूठी, चांदी की चार अंगुठियां सहित अन्य सोने-चांदी के जेवरात व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरों ने उसके पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले मध्यप्रदेश जिला छतपरपुर के गांव मालका निवासी धर्मपाल के घर में भी सेंध लगा दी। चोर उनके मकान से चांदी की तागड़ी व तीन जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने वीर सिंह की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed