फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   They were stealing oil from the pipeline since 2017

2017 से कर रहे थे पाइप लाइन से तेल की चोरी

Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
They were stealing oil from the pipeline since 2017
रेवाड़ी। पाइप लाइन से पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी नया नहीं है, बल्कि वर्ष 2017 से यह धंधा फलता-फूलता चला आ रहा है। इस तरह से अब तक चोरों ने विभाग को लाखों रुपये की चपत लगाई है। शनिवार को पकड़े गए चोरी के आरोपियों ने 12 स्थानों पर तेल चोरी करने की बात स्वीकारी है। चोरों ने रोहतक व सोनीपत में भी पाइप लाइन से चोरी करना स्वीकार किया है। वर्ष 2017 से 2020 तक सात जगह तेल चोरी की वारदात हुई थी, इनमें भी इसी गिरोह का ही हाथ होने की बात सामने आई है। अब तक गिरोह की 19 वारदात सामने आ चुकी हैं। रोहतक व सोनीपत पुलिस द्वारा भी तेल चोरी के पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

अपराध अनुसंधान शाखा (सीआइए) धारूहेड़ा ने तेल चोरी करने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभी कई और आरोपी फरार है। आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव चटिया देवा निवासी रवि कुमार उर्फ कर्ण, सोनीपत जिले के सलीमपुर निवासी हरीश उर्फ मिस्त्री व अनिल उर्फ सोनू, सोनीपत के विकास नगर निवासी रविद्र उर्फ बल्लु उर्फ चिरकुट, दिल्ली के लाडपुर कंझावला निवासी विजय उर्फ अजय उर्फ भोला, सोनीपत जिले के गांव नाहरा निवासी बिद्र, यूपी के मुजफ्फर नगर जिले के मुकंदपुर निवासी सूरज व सन्नी, यूपी के बागपत जिले के गांव भगोठ निवासी मनीष उर्फ सूंड के रूप मे हुई है। गिरोह का सरगना सोनीपत निवासी सुनील उर्फ बांडा अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। बदमाश बहादुरगढ़ में जाकर चोरी का तेल बेचते थे। बदमाशों से पुलिस ने 21 लाख रुपये की कीमत का 22 हजार लीटर पेट्रोल बरामद किया है। इसके अतिरिक्त दो बड़े और दो छोटे टैंकर सहित सात गाडियां, एक पंप मशीन व एक मोटर भी बदमाशों से बरामद की गई है।
विज्ञापन

सरगना और उसकी महिला मित्र को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती तेल चोर गिरोह का सरगना सुनील उर्फ बांडा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तेल चोरी के इस खेल में सबसे मोटी चांदी सुनील ने ही कूटी है। सुनील तेल बेचने के बाद आधा पैसा ही अपने साथियों में बांटता था, जबकि आधा पैसा खुद रखता था। अय्याशी से अपना जीवन बिताने वाला सुनील अपनी महिला मित्र से ही वारदात स्थलों की रेकी कराता था। सरगना सुनील और उसकी महिला मित्र दोनों ही अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं, जिनको पकड़ना चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बहादुरगढ़ में खपाते थे तेल
चोरी करने वाला गिरोह हजारों लीटर पेट्रोल ले जाकर बहादुरगढ़ में बेचता था। अहम बात यह है कि बहादुरगढ़ में हजारों लीटर पेट्रोल खरीदने वाले माफिया इस तेल को खपाते किस तरह से थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed