{"_id":"6946fb9d800b01e4650c88f7","slug":"they-practiced-vedic-meditation-techniquesthey-practiced-vedic-meditation-techniques-rewari-news-c-198-1-rew1001-230714-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वैदिक ध्यान की क्रियाओं का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वैदिक ध्यान की क्रियाओं का कराया अभ्यास
विज्ञापन
विश्व ध्यान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जीएलएच स्कूल में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बसंत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचवाईएसए के सचिव डॉ. युद्धवीर व प्रधानाचार्य चन्द्रवानी शर्मा उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ राकेश छिल्लर ने वैदिक ध्यान की क्रियाओं से सभी स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों व आमजन को विस्तार से अभ्यास करवाया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बसंत ने कहा कि जिला स्तरीय ध्यान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को ध्यान साधना के महत्व से अवगत कराना तथा उनके मानसिक, भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली पर साधकों को आयुर्वेद का मर्म समझाया। डॉ. युद्धवीर ने योग का खेलों में योगदान व आसन खेल प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर योग सहायक जयदीप यादव, नितिन, नीतू, सुरेंद्र व सुखविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।