फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be solution to waterlogging on Dharuhera-Bhiwadi border

Rewari News: धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर जलभराव का होगा समाधान

Wed, 06 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
There will be solution to waterlogging on Dharuhera-Bhiwadi border
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा प्रशासन की तरफ से नाला बंद करने के बाद से ही भिवाड़ी में हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। आलम यह है कि भिवाड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का दौर चल रहा है। भिवाड़ी प्रशासन ने कई कंपनियों को दूषित पानी छोड़ने के लिए नोटिस भी थमाया है। इसी क्रम में अब स्थायी समाधान के लिए 14 मार्च को हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन


खैरथल (भिवाड़ी) जिला प्रभारी सचिव नकाते शिव प्रसाद मदान ने बताया कि 14 मार्च को जलभराव के समाधान के लिए राजस्थान और हरियाणा की संयुक्त बैठक होगी। इसी मुद्दे पर पिछले महीने दोनों राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ चुकी है। ऐसे में अगर समाधान होता है तो दोनों ही क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


धारूहेड़ा में हालात सामान्य, भिवाड़ी की बिगड़ी दशा : अभी धारूहेड़ा में हालात सामान्य हैं, लेकिन भिवाड़ी में स्थिति ठीक नहीं है। पैदल आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। भिवाड़ी में जलभराव से धारूहेड़ा में भी व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी प्रशासन कंपनियों पर करेगा सख्त कार्रवाई

दूसरी तरफ भिवाड़ी प्रशासन ने सीईटीपी संचालित कर रही संस्थाओ को 10 मार्च तक आरओ प्लांट को एमओयू के अनुसार चलाने, अगले चरण में औद्योगिक इकाइयों को आरओ पानी सप्लाई लाइन से जोड़ना को कहा है। 30 मार्च तक सभी औद्योगिक इकाइयों को आरओ पानी सप्लाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एमओयू में पानी के पैरामीटर के अनुरूप एफ्लूएंट पानी को शोधित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर संस्थान पर कार्रवाई करने तक की बात कही है।


नवंबर 2023 में खोला गया था नाला

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में बाबा बालक नाथ रैंप तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। रैंप तो नहीं तोड़ा गया, लेकिन नाला खोल दिया गया था। तभी से स्थिति खराब हो रही थी। अब नाला बंद है। दूसरी तरफ इस साल गंदे पानी के समाधान की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब राजस्थान व हरियाणा में भाजपा सरकार है।

मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed