{"_id":"6894eb7e326ec7171b0e09eb","slug":"there-will-be-a-chance-to-get-admission-in-postgraduate-with-late-fee-till-august-12-rewari-news-c-198-1-fth1001-223800-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातकोत्तर में 12 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ मिलेगा प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातकोत्तर में 12 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ मिलेगा प्रवेश का मौका
Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4राजकीय खरखड़ा महाविद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रथम मेरिट सूची के तहत दाखिले की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। कई विद्यार्थी पहले चरण में दाखिला नहीं ले सके थे। इसके चलते एक बार फिर से पोर्टल खोला गया है। वंचित विद्यार्थी अब 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे।
इसके बाद महाविद्यालयों की ओर से 13 अगस्त को शेष बची हुई सीटों की जानकारी दी जाएगी ताकि आगे की मेरिट सूची तैयार की जा सके। इसके बाद विद्यार्थी 13 अगस्त से 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे।
छात्रों से अपील की गई है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद की किसी असुविधा से बचा जा सके। राजकीय महाविद्यालय कंवाली के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रोफेसर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
खरखड़ा महाविद्यालय में एमए (भूगोल) की 40 सीटों पर 15 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। एमकॉम में 40 सीटों में 15 पर दाखिला हुआ है। वहीं कंवाली महाविद्यालय में एमएससी (भूगोल) में 40 सीटों में से 25 और पीजीडीसीए (डिप्लोमा कोर्स) में 25 सीटों में से 20 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
-
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 600 सीटों पर होंगे दाखिले
जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में 600 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटे हैं। आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
-
राजकीय महाविद्यालय कंवाली
कोर्स- कुल सीट- -चयनित- -रिक्ट सीटें
एमएससी भूगोल-- 40- -25- -15
पीजीडीसीए-- 25 -20- -5
..
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्स- -कुल सीट-- चयनित सीट-- रिक्ट सीटें
एमए भूगोल- -40- -15- -25
एमकॉम- -40- -15- -25
-
वर्जन
प्रथम मेरिट सूची के तहत नामांकन की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। कई विद्यार्थी पहले चरण में दाखिला नहीं ले सके है। ऐसे में एक बार फिर से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। अब ऐसे छात्र 12 अगस्त तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ अपना दाखिला सुरक्षित कर सकेंगे।-डॉ. मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।

एमएससी भूगोल
पीजीडीसीए
..
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्स- -कुल सीट