फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was silence at the station due to cancellation of 22 trains and change of route of 14.

Rewari News: 22 ट्रेनें रद्द होने, 14 के रूट बदलने से स्टेशन पर रहा सन्नाटा

Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
There was silence at the station due to cancellation of 22 trains and change of route of 14.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। 22 ट्रेनों के रद्द होने और 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव के चलते शुक्रवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। अब स्टेशन पर कम यात्री आ रहे हैं। पहले रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की और ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन के पास टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ रहती थी जो अब नहीं दिख रही है।
ट्रेनों के समय में बदलाव और रद्द होने की स्थिति अभी अगले माह तक चलेगी। रेलवे स्टेशन के बाहर अलग से भी जनरल टिकट काउंटर है। जहां से लोगों को 2 रुपये अतिरिक्त देने पर टिकट मिलता है। शुक्रवार को वहां पर भी एक दो लोग ही मिले। स्टेशन की कुर्सियां भी खाली पड़ी थी। कुछ दिनों पहले स्टेशन की कुर्सियों में बैठने के लिए जगह नहीं मिलती थी। त्योहार के दिनों में करीब 10 से 12 हजार जनरल टिकट काटे जाते हैं। सामान्य दिनों में 7 से 8 हजार टिकट काटे जाते हैं। अब 2 से 3 हजार टिकट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऑटोमेटिक टिकट काटने वाली मशीन के एजेंट राकेश ने बताया कि पहले रोजाना उनके पास 300 से 400 लोग टिकट कटवाने के लिए आते थे। लेकिन ट्रेन रद्द होने के बाद से अब केवल 50 से 60 लोग ही आ रहे हैं और जब उन्हें पता चल रहा है कि ट्रेनें रद्द हैं और रूट चेंज हो चुके हैं तो उसमें से भी 20 से 30 लोग घूम कर वापस घरों की और लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लोग पकड़ रहे ट्रेन

वहीं जिन लोगों को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आसाम आदि के लिए सफर करना है। वह दिल्ली से जाकर ट्रेन पकड़ रहे हैं। बिहार के छपरा निवासी जयपाल और सुनील ने बताया कि उन्हें छपरा जाना था। पता चला की ट्रेन रद्द है उसके बाद अब वह दिल्ली से ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे हैं क्योंकि वहां से कई ट्रेनें उन्हें मिल जाएंगी।


इस वजह से रेल सेवा हुई प्रभावित

रेलवे ने जानकारी दी है कि जोधपुर मंडल पर फुलेरा-डेगाना रेलखंड के मध्य स्थित फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के बीच फुलेरा यार्ड में दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस दौरान रेवाड़ी से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 11 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी। साथ ही 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed