फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was a jam on Banipur Chowk service lane, police made the traffic smooth by filling the potholes

Rewari News: बनीपुर चौक सर्विस लेन पर लगा जाम, पुलिस ने गड्ढों को भरवाकर ट्रैफिक किया सुचारू

Thu, 31 Jul 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was a jam on Banipur Chowk service lane, police made the traffic smooth by filling the potholes
बनीपुर चौक सर्विस लेन पर गड्ढे भरती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वीरवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक की सर्विस लेन पर बने गहरे गड्ढों को भरवाया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास पुल निर्माण कार्य चल रहा है जिससे हाईवे का यातायात सर्विस लेनों पर डायवर्ट किया हुआ है। बारिश के कारण दोनों ओर की सर्विस लेनों पर गहरे गड्ढे बन गए थे और उनमें पानी भरने से वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।
बुधवार को लोगों को पूरा दिन जाम से जूझना पड़ा था, इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ओर की सर्विस लेनों पर बने गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन

हालांकि, अभी काम चलाओ कार्य किया गया है। तत्परता से किए गए इस कार्य के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास पुल निर्माण कार्य चल रहा है जिससे हाईवे का यातायात सर्विस लेनों पर डायवर्ट किया हुआ है। ऐसे में रास्ता ठीक न होेने की वजह से जाम की स्थिति बन रही थी। जाम को रोकने के लिए पुलिस ने गड्ढे भरवाएं हैं।

बनीपुर चौक सर्विस लेन पर गड्ढे भरती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस

बनीपुर चौक सर्विस लेन पर गड्ढे भरती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed