फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There should be no carelessness in patrolling: SP

गश्त में लापरवाही नहीं होनी चाहिए : एसपी

Thu, 18 Jul 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
There should be no carelessness in patrolling: SP
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। जिला पुलिस लाइन में बुधवार को सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, सभी थाना प्रबंधक और सभी चौकी प्रभारियों के साथ अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि अपराध को नियंत्रण करने के लिए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भरसक प्रयास करते रहें। उन्होंने नशे के सामानों की बिक्री पर रोक लगाने के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के संबंधों को बेहतर बनाकर और थाना एरिया में विभिन्न जगहों पर नाके व गश्त को प्रभावी ढंग से करके अपराध को रोका जा सकता है। गश्त में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन किया।
विज्ञापन

उन्होंने नशे की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा कानून के दायरे में रह कर प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed