रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक बैठक अनाज मंडी स्थित किसान भवन में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर चौधरी धनपत सिंह समाजसेवी व दक्षिणी हरियाणा के अध्यक्ष रवि प्रकाश बाबू पहुंचे। समय सिंह प्रधान ने बताया कि कैप्टन सिद्धार्थ यादव का एम्स में एक ब्लॉक का नाम उनके नाम से होना चाहिए।
इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई और नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि धनपत सिंह द्वारा वितरित किए गए। कहा कि आगे यूनियन किसान मजदूर की लड़ाई लड़ती रहेगी। बताया कि भावांतर के पैसे नहीं आए। कुछ बीमा के पैसे बकाया हैं। प्रधान ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हम मई में एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
सदस्य अभियान बढ़ाने के ऊपर जोर दिया और बहुत ही जल्द गांव में टीम जाएगी और यूनियन का विस्तार करेगी। मौके पर राजेंद्र, मुन्नी बूढ़पुर, ममता यादव, कमलेश टहना मनीषा यादव, राजकुमार, श्याम सुंदर माैजूद रहे।