{"_id":"6783fbf9f013ecd22f0264a1","slug":"there-is-no-substitute-for-blood-yashpal-rewari-news-c-198-1-rew1001-213869-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त का कोई विकल्प नहीं : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त का कोई विकल्प नहीं : यशपाल
Sun, 12 Jan 2025 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान और बाबा झार पीर युवा क्लब आलियावास के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इसमें आस्था ब्लड बैंक का सहयोग रहा। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह यादव, मनीष यादव, गोपाल कौशिक, जतिन यादव, कपिल यादव, सूरज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी यशपाल यादव और सरपंच सतपाल यादव उपस्थित रहे। यशपाल यादव ने कहा कि रक्तदान को महा दान है। सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाना चाहिए। साथ में ही लगभग 100 ग्रामीणों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण देखा। इस कर्म में नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार, योगेश कुमार, और राजू यादव आदि उपस्थित रहे।