फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no space to even step in the general compartments of the train.

Rewari News: ट्रेन के जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं

Wed, 30 Oct 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
There is no space to even step in the general compartments of the train.
दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए लगी भीड़। संवाद
रेवाड़ी। इन दिनों में ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ चल रही है कि पैर रखने तक की भी जगह नहीं मिल रही है। बुधवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ियों की कुछ ऐसी ही स्थिति थी। टिकट कटवाने के लिए लोगों की इतनी लंबी लाइन थी कि घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोग तो ऐसे थे जिनकी ट्रेन भी छूट गई थी, क्योंकि टिकट मिलने में ही काफी समय लग गया था। चालू टिकट पर अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो किसी चुनौती को पार करने से कम नहीं है, क्योंकि जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की भी जगह नहीं है। हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि ठीक ढंग से वहां पर खड़ा भी नहीं हुआ जा सकता है, जबकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों में डिब्बे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार के करीब यात्री चालू टिकट लेकर सफर कर रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में रोजाना चालू टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 7 से 8 हजार होती है। बुधवार को करीब 15 हजार के आसपास चालू टिकट काटी गई है। इनमें अधिकतर यूपी और बिहार जाने वाले लोग थे। एक तरफ जहां अधिकतर ट्रेनों में सीट ही उपलब्ध नहीं है, वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि टिकट कंफर्म होने की कोई उम्मीद नहीं है। रेवाड़ी से दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, मुंबई, गुजरात, जम्मू, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि के लिए ट्रेनें मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

जनरल डिब्बे बढ़ाए जाने की मांग

धारूहेड़ा से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए विनोद ने बताया कि उसे पटना के लिए जाना है। ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि पैर रखने तक की भी जगह नहीं मिलती है। यहां से पहले दिल्ली जाएगा फिर वहां से पटना के लिए सीधे ट्रेन मिलेगी। बावल से रेवाड़ी स्टेशन पर आए मोहित ने बताया कि उसे लखनऊ जाना है, लेकिन स्थिति इतनी खराब है कि जनरल डिब्बे में पैर रखने तक की भी जगह नहीं है। जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ानी चाहिए। क्योंकि अब रिजर्वेशन वाले डिब्बे में पेलल्टी देकर भी सफर नहीं किया जा सकता है।


बस के लिए भी लोगों को करनी पड़ रही जद्दोजहद

दूसरी ओर बसों से यात्रा करने के लिए भी सवारियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अधिकतर बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं। हालांकि कुछ लोकल मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्पेशल बसें भी चलाई गई हैं। सबसे ज्यादा लोग गुरुग्राम, दिल्ली, नारनौल, महेंद्रगढ़, जयपुर, अलवर रूट के थे। त्योहारी सीजन में करीब 30 हजार के आसपास यात्री रेवाड़ी, कोसली, बावल, धारूहेड़ा से सफर करते हैं।




इन मार्गाें पर जाती हैं रेवाड़ी से ट्रेनें

रूट ट्रेन
रेवाड़ी-जयपुर 34
रेवाड़ी-दिल्ली कैंट 55
रेवाड़ी-चंडीगढ़ 4
रेवाड़ी-लखनऊ 8
रेवाड़ी-अहमदाबाद 5
रेवाड़ी-मुंबई 4
रेवाड़ी-जम्मू 3
रेवाड़ी-अमृतसर 3
रेवाड़ी-बीकानेर 2
रेवाड़ी-गोरखपुर 3
रेवाड़ी- न्यू जलपाईगुड़ी 2
इंसेट
48 स्पेशल ट्रेनों का संचालन और 148 अतिरिक्त कोच की बढ़ोतरी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दीपावली, छठ पूजा इत्यादि त्योहारों पर अत्यधिक यात्री भार को देखते 48 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न ट्रेनों में 148 अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed