{"_id":"6849ccc43ce1fb747805e9ea","slug":"there-is-a-possibility-of-rain-with-wind-in-the-district-after-june-15-rewari-news-c-198-1-rew1001-220966-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में 15 जून के बाद हवा संग बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में 15 जून के बाद हवा संग बारिश के आसार
Thu, 12 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 29गर्म से बचने के लिए सिर पर कपड़ा लेकर जाते युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी और लू लोगों को सताने लगी है। 7 जून के बाद से लगातार पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है। जिले में 15 जून से हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 13 जून तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत मिलने की संभावना नहीं है। 14 जून को हवाओं में बदलाव होगा। इससे हवा पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई के आसार हैं।
15 व 16 जून से तेज गति से हवाएं चलने व बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद 18-19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 18 से 23 जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलेंगी। गर्म व खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें