फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There are power cuts in the morning and evening...roster fails, city residents are in trouble

Rewari News: सुबह-शाम लग रहे बिजली कट...राेस्टर फेल, शहरवासी बेहाल

Mon, 09 Jun 2025 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
There are power cuts in the morning and evening...roster fails, city residents are in trouble
08जेएनडी11-शहर में बिजली फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। संवाद
जींद। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को पहली बार तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को पूरा दिन लू चली। बिजली खपत भी 70 लाख प्रति यूनिट के पार हो गई। दिन के साथ रात में भी लंबे कट लगने लगे हैं। लोगों को बिजली कटों ने भी परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह लोगों को गर्मी ने कम परेशान किया, लेकिन तीन-चार दिन से गर्मी में बढ़ोतरी हो गई, जिससे लोगों को खासा परेशान किया। शहर में जहां दिन में कई कट लगे वहीं ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल अनुसार बिजली नहीं मिल रही। रात को 45-45 मिनट के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। रात के समय बच्चों और बुजुर्गों को खासकर परेशानी होती है। निगम कार्यालय में भी रोजाना 200 से ऊपर बिजली से संबंधित शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूरा दिन सड़कें सुनसान दिखाई दीं। लोग भी बाहर कम ही निकले। मौसम विभाग की मानें तो अब गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं बल्कि तापमान में और ज्यादा इजाफा होगा। इन दिनों गर्म हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तापमान बढ़ने के कारण चिकित्सकों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दिन

खपत, लाख प्रति यूनिट

एक जून

62.34

दो जून

58.95

तीन जून

58.55

चार जून

56.29

पांच जून

61.36

छह जून

68.63

सात जून

72.00

बॉक्स

13 जून तक रहेगा शुष्क मौसम

जिले के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। 13 जून तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। 10 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, 11 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। 12 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। 13 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। 14 जून को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


वर्जन

गर्मी बढ़ने के कारण बिजली खपत में इजाफा हो गया है। शहर में सुचारु रूप से बिजली मुहैया करवाई जा रही है। बिजली कर्मचारियों को निर्देश हैं कि किसी भी बिजली फाल्ट की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित समस्या न हो।

-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed