फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Then the temperature increased, reached 45.6

फिर बढ़ा तापमान, पहुंचा 45.6 तक

Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Then the temperature increased, reached 45.6
तापमान कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। वीरवार को तापमान फिर 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके कारण लोग अपने दफ्तरों कूलर व एसी के सामने बैठे रहे। वीरवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 45.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को तापमान में गिरावट से आमजन को मामूली राहत मिली थी लेकिन बुधवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी जोकि बृहस्पतिवार को भी जारी रही। गर्मी के कारण जहां बाजारों में कम संख्या में ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। वहीं सड़कों पर भी पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय सन्नाटा पसर रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तथा न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम 20 मई तक गर्म व खुश्क रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में 20 मई के पश्चात ही आमजन को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed