Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Theft by uprooting the shutter of a grocery shop in Katla Bazaar, incident captured in CCTV
{"_id":"680a86fcadc6cb73c40dfab7","slug":"theft-by-uprooting-the-shutter-of-a-grocery-shop-in-katla-bazaar-incident-captured-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-218463-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कटला बाजार में परचून की दुकान का शटर उखाड़कर की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कटला बाजार में परचून की दुकान का शटर उखाड़कर की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कटला बाजार में शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
Link Copied
बावल। कटला बाजार में बदमाशों ने एक परचून की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र ने बताया कि वीरवार सुबह 6 बजे चोरी की सूचना मिलने पर वे दुकान पर पहुंचे, जहां शटर उखड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और वे पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। बता दें कि पहले भी इस बाजार में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।