{"_id":"68a0cd91a0fca0ebc609673b","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-grocery-merchants-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-224212-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरी
Sat, 16 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के धवाना गांव में एक किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर कैश और आभूषण चोरी कर ले गए।
धवाना गांव निवासी ममता ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनके पति अशोक कुमार दिल्ली में किराना की दुकान चलाते हैं। उसके जेठ ने फोन पर बताया कि घर के ताले टूटे हैं, चोरी की आशंका है।
सूचना पर वे 15 अगस्त को घर आए तो देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अंदर भी बॉक्स के ताले टूटे हुए थे। बॉक्स में रखे हुए सोने के कुंडल, चांदी की पायल और 10 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए। चोरों ने घर का हर कोना खंगाला है, लेकिन उतना ही सामान घर पर रखा था, जिसके वे ले गए।