फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theatre is a mirror of society: Sunil Bhargav

रंगमंच समाज का आईना : सुनील भार्गव

Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Theatre is a mirror of society: Sunil Bhargav
फोटो : 13बाल भवन में आयोजित नाट्य उत्सव के समापन का दृश्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लावण्या फाउंडेशन की तरफ से आयोजित दो दिवसीय नाट्य उत्सव का समापन बाल भवन में किया गया। उत्सव के दूसरे दिन रंगमंच प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध नाटक द मैरिज प्रपोजल का मंचन किया गया। इसे लेखक एंटोन चेखव ने लिखा है। इसका निर्देशन साक्षी सुनील ने किया।
मुख्य अतिथि सुनील भार्गव ने कहा कि रंगमंच समाज का आईना होता है, जो हमें हमारे आसपास की वास्तविकताओं से परिचित कराता है। इस प्रकार के नाट्य उत्सव समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लावण्या फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जो न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करता है बल्कि समाज को नाट्य कला से जोड़ने का कार्य भी करता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजीव गुप्ता (प्रधान, महावर सभा), अनिल कौशिक (पूर्व निर्देशक, हरियाणा कला परिषद) एवं संजय डाटा (जिला संयोजक, लघु उद्योग भारती) रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान, सुधीर यादव, झम्मन सिंह सैनी, आदित्य डाटा, रोहित सैनी, संगीता, सागर सैनी, रविन्द्र कुमार, प्रतीक, मंजू सैनी, पूर्वी अंजलि, निक्की और अन्य कलाकारों ने इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान दीपक कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रंगकर्मियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। बताया कि उत्सव ने शहर में नाट्य कला के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता पैदा की, जिससे भविष्य में और अधिक रंगमंचीय आयोजनों की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed