{"_id":"6995f60963e995fb59036208","slug":"the-youth-of-the-country-need-to-adopt-scientific-thinking-rajkumar-saini-rewari-news-c-198-1-rew1001-233806-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की आवश्यकता : राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की आवश्यकता : राजकुमार सैनी
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजकुमार सैनी को बावल में पहुंचने पर सम्मान देते समाज के लोग। संवाद
बावल। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी बावल में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की आवश्यकता है और कुछ लोगों को इसलिए दिक्कत हो रही है क्योंकि उनकी धर्म की दुकान बंद होने वाली है।
उन्होंने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं जबकि देश का बड़ा वर्ग इसके समर्थन में है। सैनी ने बताया कि 20 जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर इसे लागू करने की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बड़े शिक्षण संस्थानों में एससी और ओबीसी वर्ग के साथ भेदभाव होता है और 1956 में बनने वाली कमेटी अब तक नहीं बन पाई। उन्होंने कमेटी गठन के निर्णय का समर्थन किया।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी जाति या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि अंधविश्वास और पाखंड के विरोधी हैं। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष लालचंद मास्टर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।