फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The youth attacked the policemen who came to investigate

जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर युवक ने किया किया हमला

Thu, 03 Jun 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The youth attacked the policemen who came to investigate
रेवाड़ी। गांव सीहा में एक युवक द्वारा अपनी भाभी के साथ मारपीट करने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक सब इंस्पेक्टर व हेडकांस्टेबल के साथ युवक ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए हाथापाई की तथा पथराव कर दिया। गिरने के कारण सब इंस्पेक्टर को चोट भी लग गई। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार डहीना चौकी में महिला हेल्पलाइन से सूचना मिली कि गांव सीहा निवासी पूनम के साथ उसका देवर सोनू मारपीट कर रहा है। सूचना के बाद गश्त कर रहे एसआई सुभाष, हेडकांस्टेबल सतबीर, चालक एएसआई रामकिशन व होमगार्ड हेमंत मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता महिला के मकान के सामने युवक सोनू खड़ा था। पुलिस को देखते ही सोनू ने हेडकांस्टेबल सतबीर को जातिसूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। युवक को रोकने पर एसआई सुभाष का हाथ मोड़ दिया तथा धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिस कारण उनके पैर में चोट लग गई। युवक ने ईंटें उठा कर पुलिसकर्मियों पर फेंकनी शुरू कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचे। पुलिस के जवानों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पथराव करते हुए अंधेरे का लाभ उठा फरार हो गया। डहीना चौकी पुलिस ने एसआई सुभाष की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाड़ी में नुकसान पहुंचाने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed