{"_id":"673f82f7c456f2e060042594","slug":"the-work-of-making-apar-id-has-been-expedited-rewari-news-c-198-1-rew1001-211859-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अपार आईडी बनाने का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अपार आईडी बनाने का काम तेज
Fri, 22 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की पहचान के लिए शिक्षा विभाग की ओर से ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए महज 9 दिन शेष बचे हैं।
वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी योजना के तहत यह कार्ड बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में यह आईडी 30 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों के बारे में विस्तृत जानकारी, अंक व प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति, खेलकूद गतिविधि और एजुकेशन लोन आदि से संबंधित जानकारी रहेगी। आधार कार्ड की तर्ज पर विद्यार्थियों का यह आईडी कार्ड पूरी पढ़ाई तक काम करेगा। इसके कई लाभ होंगे। इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, अपार आईडी को अपडेट किया जा सकेगा। छात्र के नाम के साथ उनकी आईडी की खास बात यह है कि यदि छात्र कोई स्कूल, शहर, जिला, प्रदेश भी बदलता है तो उसकी आईडी वही रहेगा।
विद्यार्थियों का होगा 12 अंकों का यूनिक कोड नंबर
अपार आईडी में विद्यार्थियों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। विद्यार्थी अपना रिकार्ड एक जगह रख सकेंगे। शैक्षिक गतिविधियों का भी ब्योरा रहेगा। साथ ही यह 12 अंकों का यूनिक कोड विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करने में सहायता करेगा और ड्रॉप आउट छात्रों की संख्या को कम करने में सहायक होगा। इसके लिए निदेशालय ने पत्र भेजकर आदेश दिए हैं। अब निदेशालय के आदेशों के बारे में सभी बीईओ व स्कूल मुखिया को बता दिया गया है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विषय के अनुसार विद्यार्थियों को मिलते रहेंगे क्रेडिट प्वाइंट
इस योजना के तहत विद्यार्थियों को हर वर्ष परीक्षा के बाद विषय के अनुसार क्रेडिट प्वाइंट्स भी दिए जाएंगे। यदि किसी विषय में विद्यार्थी की अभिनय उससे पिछले वर्ष की अपेक्षा ठीक नहीं होने पर भी विद्यार्थी उसी विषय को लेकर अपनी शिक्षा आगे जारी रख सकेगा। यह आईडी भी विद्यार्थियों को विद्यालय से कॉलेज जाने और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लेने में आसानी देगी। दाखिला देने से पहले संस्थान उसके उस विषय के क्रेडिट प्वाइंट को देखकर दाखिला दिया जा सकेगा।
वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के अपार आईडी तैयार किए जा रहा रहे हैं। मौजूदा समय में कार्य तेजी से किए जा रहे है, 30 नवंबर के पहले ही सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी बना दिए जाएंगे।-सत्यपाल धूपिया, बीईओ शिक्षा विभाग रेवाड़ी।