फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The woman cheated 15 women, pretended to take the course

महिला ने ही 15 महिलाओं को ठगा, कोर्स कराने का झांसा दिया

Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The woman cheated 15 women, pretended to take the course
एक महिला ने गांव चिमनावास की 15 महिलाओं ठगी कर ली। उसने महिलाओं को बाल भवन की ओर से सिलाई कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने और सर्वेक्षण में ड्यूटी लगाने का झांसा दिया था। बदले में उनसे 200-200 रुपये ले ली। पीड़ित महिलाएं बाल भवन पहुंची तो उन्हें ठगी के बारे में पता लगा। बाल भवन के अधिकारियों ने अपनी कर्मचारी द्वारा इस तरह का कोई भी सर्वे कराने से इंकार किया और पुलिस को भी सूचित किया है।
विज्ञापन

गांव चिमनावास की महिलाओं ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक महिला पहुंची थी। महिला ने बताया था कि वह मेवात की रहने वाली है और रेवाड़ी स्थित बाल भवन की कर्मचारी है। महिला ने बताया कि गांव की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण में भी ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक महिला को 1200 रुपये व एक सिलाई मशीन भी दी जाएगी। आरोपी महिला ने गांव की करीब 15 महिलाओं से 200-200 रुपये ले लिए और कोई रसीद भी नहीं दी। महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। कई दिनों तक जब रुपये देने वाली महिलाओं के पास कोई नहीं आया तो उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो स्विच ऑफ है। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित महिलाएं बाल भवन पहुंची और महिला द्वारा पैसे लेने के बारे में बताया। बाल भवन के कर्मचारियों ने इस तरह की किसी भी सर्वे से इनकार कर दिया जिसके बाद महिलाओं ठगी के बारे में पता लगा।
विज्ञापन

कुछ महिलाओं की शिकायत आई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सभी सिलाई केंद्रों को सूचित कर छानबीन की जा रही है। यदि इस प्रकार से कोई भी महिला सर्वे या कोर्स के नाम पर रुपयों की मांग करती है तो पुलिस को शिकायत देने के साथ-साथ उन्हें भी सूचना दें। बाल भवन की ओर से इस प्रकार का कोई सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed