{"_id":"6a0219e08fbae659eb0579b3","slug":"the-winners-of-the-quiz-and-model-exhibition-were-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-238260-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्विज और मॉडल प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्विज और मॉडल प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Mon, 11 May 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 11 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर लगाई प्रदर्शनी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज आयोजित की गई। साथ ही मॉडल और ईएलपी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार वशिष्ठ रहे। उनके साथ डॉ. नरेश कौशिक, निदेशक प्रसार शिक्षा एवं प्राचार्य सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में डॉ. तन्वी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृषि तकनीक आधारित मॉडलों एवं ईएलपी उत्पादों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी नवाचार क्षमता की सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर सतत एवं आधुनिक कृषि में प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें बताया गया कि स्मार्ट कृषि उपकरण, ड्रोन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कृषि प्रणाली भविष्य की कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
क्विज प्रतियोगिता में टीम ए, टीम डी और टीम बी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न टीमों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. चरण सिंह कम्बोज द्वारा किया गया तथा अंत में डॉ. तन्वी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।