फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The villagers ended their protest after the assurance given by CM Saini

Rewari: सीएम सैनी के आश्वासन के बाद धरने से उठे ग्रामीण, 319 दिन से चल रहा था प्रदर्शन; ये थी मांगें

Sat, 02 May 2026 04:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 04:46 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप था कि जलघर के लिए जमीन देने के बदले अस्पताल बनवाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गए। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय और रामपुरा हाउस तक प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
The villagers ended their protest after the assurance given by CM Saini
ग्रामीणों से बातचीत करते सीएम सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार दोपहर को गांव गोकलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विरोधी माना जाता है, जिससे इस कार्यक्रम के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोकलपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री रामगढ़-भगवानपुर में चल रहे धरना स्थल पर भी पहुंचे। यहां ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्टेडियम, आयुर्वेदिक कॉलेज समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 319 दिनों से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। यह धरना गांव में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर शुरू किया गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि जलघर के लिए जमीन देने के बदले अस्पताल बनवाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गए। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय और रामपुरा हाउस तक प्रदर्शन करने पहुंचे थे। धरने के दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का चुनावी कार्यक्रम भी तय है। वह सैनी स्कूल में ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद धारूहेड़ा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed