फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The truck was looted 15 years ago, now a young man caught up

15 साल पहले लूटा था ट्रक, अब हत्थे चढ़ा युवक

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The truck was looted 15 years ago, now a young man caught up
रेवाड़ी। 15 साल पहले बंदूक के बल पर ट्रक लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने अब पकड़ा है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के गांव सिरौली निवासी अख्तर के रूप में हुई है। जाटूसाना थाना पुलिस ने उसे धारूहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव बड़ोद निवासी अशोक अपने मामा बाबूलाल के साथ ट्रक में टमाटर भर कर दिल्ली की आजादपुर मंडी गया था। 9 नवंबर 2007 की रात 10 बजे टमाटर खाली करके कोटपूतली के लिए निकले थे। रात साढ़े 12 बजे रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साहबी पुल से नीचे उनके ट्रक के आगे एक गाड़ी में 10 युवक सवार भी चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनका ट्रक रुकवा लिया था। साथ ही दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों के पास देशी कट्टा व चाकू था। उन्होंने अशोक को ड्राइवर सीट से नीचे उतार लिया था। साथ ही उसकी जेब से 2400 रुपये, भाड़ा पर्ची, गेट पास घड़ी व बाबूलाल से डीएल छीनकर दोनों के मुंह पर कपड़ा ढक दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद युवक उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए थे। दोनों को रात के अंधेरे में तावडू रोड पर निजामपुर गांव के पास रोड के पास ही पेड़ों के पीछे बने एक गड्ढे में डाल दिया था और भाग गए थे।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर गांव चिलुका निवासी जलालुद्दीन, अम्मू उर्फ झम्मू, गांव चिरौली निवासी खुर्शीद उर्फ पप्पू, मोहम्मद युसुफ, मुबीन व नवल खान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में आरोपी अख्तर का भी पता चला था, लेकिन पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ा। उसे 28 अप्रैल 2008 को रेवाड़ी कोर्ट ने पीओ घोषित कर दिया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस को अख्तर के बारे में सुराग लगा, जिसके बाद पुलिस टीमों ने उनकी घेराबंदी की। जाटूसाना थाना पुलिस के हत्थे अख्तर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed